उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने तैयार किया तीन साल का एक्शन प्लान, कचरा व खरपतवार और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट नदी में सफाई का कार्य
दिल्ली में यमुना नदी की सफाई का अभियान तेज कर दिया गया है। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के निर्देश पर इसे तीन साल में पूरा करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के जाने के तुरंत बाद ही यह अभियान शुरू हो गया है।
यमुना सफाई अभियान की शुरुआत
एलजी कार्यालय ने बताया कि यमुना नदी की सफाई का काम पहले ही शुरू हो चुका है। इस अभियान के तहत कचरा निकालने वाली मशीनें, खरपतवार हटाने वाली मशीनें और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट नदी में सफाई का कार्य कर रही हैं।
तीन साल में पूरी होगी सफाई
एलजी सक्सेना ने मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (आई एंड एफसी) के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे कि सफाई कार्य तुरंत शुरू किया जाए। इस योजना के तहत अगले तीन साल में यमुना को पूरी तरह साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।
कई एजेंसियां मिलकर कर रही काम
यमुना सफाई अभियान के तहत कई सरकारी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। इस दौरान नदी में जमा कचरा हटाने, जल की गुणवत्ता सुधारने और प्रदूषण को नियंत्रित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
राजनीतिक हलचल भी तेज
दिल्ली में नई सरकार के गठन से ठीक पहले इस अभियान की शुरुआत ने राजनीतिक हलचल भी बढ़ा दी है। एलजी वी.के. सक्सेना ने पूर्व में भी यमुना की सफाई को लेकर कई बार दिल्ली सरकार पर सवाल उठाए थे। अब इस तेजी से हो रहे काम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। यमुना की सफाई लंबे समय से एक अहम मुद्दा रहा है, ऐसे में देखना होगा कि इस बार यह अभियान कितना कारगर साबित होता है।
Related Items
शरबत जिहाद टिप्पणी पर भड़की दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली में अब मेयर भी बीजेपी का, आम आदमी पार्टी ने चुनाव से हटने का किया ऐलान
'बंदूक वाली टीचर' का आतंक, आगरा में अवधपुरी कॉलोनी के लोग दहशत में!