अलीगढ़: वीडियोग्राफर्स एसोसियेशन का वार्षिक समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न
अलीगढ़। नुमाइश ग्राउंड़ स्थित जुपिटर लॉज में अलीगढ़ वीड़ियोंग्राफर्स एसोसिऐशन का वार्षिक समारोह का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिभा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में धीरेन्द्र गुप्ता़ सामाज सेवक ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव गुप्ता ने की वहीं कार्यक्रम का संचालन श्री डाॅ॰ रनवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में नन्ने-मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिन्हें दर्शकों ने बहुत सराहा। बच्चों की बूगी-वूगी डाँस प्रतियोगिता की उपस्थिति लोगों ने सराहना की तथा बच्चों ने खूब तालियाँ बटोरी। इसी श्रृंखला में पुरूष-महिलाओं की अलग-अलग प्रतियोगिता की गयी। भाग लेने वाले सभी बच्चों, पुरूष, महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय सिह एस.ओ बन्ना देवी ने कहा कि वीड़ियो, फोटो ग्राफर यादों को संजोने का कार्य करता है तथा कुछ लोगों को हम भूल जाते हैं पीछे छूट जाते हैं लेकिन जब कभी हम उनके फोटोग्राफ्स या वीडियोग्राफी देखते हैं तो वह हमसे फिर जुड़ जाते हैं फिर तुमसे संपर्क में आ जाते हैं उन्होंने कहा कि वीड़ियों, फोटो ग्राफर, हमारे समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक विशन चन्द्र वार्ष्णेय कपिल अहमद, डाॅ॰ रनवीर सिंह, विपिन वार्ष्णेय, मुकेश शिवम, गिरीश पंडित, सन्तोष उपाध्याय, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, योगेश कुमार प्रेमी ,राजकुमार सिंह,, रमेश सैनी, योगेश भारद्वाज, कमल वर्मा, विनय सक्सेना, विकास भारद्वाज, मनीष वर्मा ,निजामुद्दीन ,रवि कुमार ,गौरव पार्थिक, अजय दीक्षित आदि मौजूद रहें।
Related Items
फिल्म समीक्षा: जाइये आप कहाँ जायेंगे: महिलाओं के लिए टॉयलेट के लिए एक रिक्शे वाले का संघर्ष
समाज में महिलाओं, लड़कियों और बच्चों की चुनौतियाँ और समाधान
महाकुंभ मेला: आध्यात्मिकता, अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक एकता का अदभुत संगम