पीएम सूर्य घर योजना के तहत 10 किलोवाट विद्युत भार तक के घरेलू सोलर रूफटॉप पावर प्लांट की स्थापना के लिए अब 250 रुपए आवेदन शुल्क 1000 पंजीकरण शुल्क और बाजार से मीटर क्रय करने पर 400 रुपए नेट मीटर परीक्षण शुल्क नहीं देना होगा
अलीगढ़ सीडीओ योगेंद्र कुमार ने विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर योजना पर समीक्षा बैठक ली। परियोजना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि दिसंबर तक 5364 सोलर संयंत्र स्थापित करने थे, जिसके सापेक्ष अब तक जिले में 4141 उपभोक्ताओं के आवास पर सोलर संयंत्र लग चुके हैं, जो लक्ष्य का 75 प्रतिशत है।
सभी उपभोक्ताओं के घरों पर अभी तक सोलर संयंत्र न लगने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों का निराकरण 10 दिन के भीतर करे। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना है। इससे न केवल बिजली बिल में भारी बचत होगी बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।
अधिशासी अभियंता वाणिज्यिक पंकज तिवारी ने बताया कि योजना के तहत 10 किलोवाट विद्युत भार तक के घरेलू सोलर रूफटॉप पावर प्लांट की स्थापना के लिए अब 250 रुपए आवेदन शुल्क 1000 पंजीकरण शुल्क और बाजार से मीटर क्रय करने पर 400 रुपए नेट मीटर परीक्षण शुल्क नहीं देना होगा। एलडीएम ने बताया कि जो उपभोक्ता ऋण लेकर संयंत्र की स्थापना करना चाहते हैं उनके लिए बैंकों द्वारा 6 से 6.50 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर पर ऋण भी मिलता है।
Related Items
Aligarh News:पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार, भेजी जेल
Aligarh Road Accident: ढाबे के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत, दो साल पहले हुए थे पुलिस में भर्ती
Aligarh: अन्नपूर्णा भारती से छिना महामंडलेश्वर पद, निरंजनी अखाड़े से किया निष्कासित, गैर जमानती वारंट जारी