IGNOU Admission: जनवरी 2026 सत्र के लिए एडमिशन शुरू, 31 जनवरी तक भरे जाएंगे फॉर्म

News360Now | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी | 107

इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी  2026 सत्र के लिए स्नातकोत्तर, स्नातक, पी.जी. डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन शुरू हो गए हैं।

इग्नू में स्नातक, स्नात्कोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 जनवरी तक फॉर्म भरे जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

अलीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अजय वर्धन आर्चाय ने बताया कि इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी  2026 सत्र के लिए स्नातकोत्तर, स्नातक, पी.जी. डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन शुरू हो गए हैं। फॉर्म भरने से संबंधित अगर कोई परेशानी आ रही है तो छात्र अलीगढ़ के इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, श्री टीका राम कन्या महाविद्यालय परिसर, रामघाट रोड  पर या 8869829838 पर कॉल कर सकते हैं।

ऐसे लें एडमिशन
विद्यार्थी घर बैठे ही इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया से दाखिला ले सकते हैं, जिसके लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर दिए गये लिंक से फॉर्म भरकर डेबिट कार्ड-क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से अपनी फीस जमा कर सकते