घटना का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें यह महिला छिपकर एयरगन से फायरिंग करती नजर आ रही है। लोग जब इस पर आपत्ति जताते हैं, तो वह न सिर्फ अभद्र व्यवहार करती है बल्कि झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती है।
आगरा के अवधपुरी कॉलोनी में एक महिला टीचर की हरकतों से लोग बुरी तरह परेशान हैं। यह कोई आम शिक्षिका नहीं, बल्कि 'बंदूकवाली टीचर' बन चुकी है, जो राह चलते लोगों और बच्चों पर एयरगन से छर्रे दागती है। इस खौफनाक हरकत से कई बच्चे घायल हो चुके हैं और स्थानीय लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई 'गन वाली मैडम' की करतूत
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें यह महिला छिपकर एयरगन से फायरिंग करती नजर आ रही है। लोग जब इस पर आपत्ति जताते हैं, तो वह न सिर्फ अभद्र व्यवहार करती है बल्कि झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती है। इस लगातार बढ़ते आतंक से परेशान होकर कॉलोनीवासियों ने जिलाधिकारी और कमिश्नर से शिकायत की है।
सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर, लेकिन व्यवहार खौफनाक!
बताया जा रहा है कि यह महिला आगरा के प्राथमिक विद्यालय नैनाना ब्राह्मण, बरौली अहीर में सरकारी टीचर है। लोगों का कहना है कि दिन हो या रात, यह महिला अपनी एयरगन से लोगों को निशाना बनाती है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया: कार्रवाई होगी या फिर इंतजार?
इस अनोखे मामले पर प्रशासन का कहना है कि बिना ठोस सबूत के कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती, लेकिन अगर सीसीटीवी फुटेज सही पाया गया, तो महिला टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल, अवधपुरी कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कब प्रशासन इस 'बंदूकवाली टीचर' पर लगाम लगाएगा!
Related Items
नज़रुद्दीन उर्फ कल्लू की काली नज़र लगने से पहले ही आगरा पुलिस ने दबोचा
फेक टाइम्स नाउ ग्राफिक में पीएम मोदी के रिटायरमेंट की घोषणा वायरल, लोगों ने माना सच
सुमन के बयान पर करणी सेना और शेर सिंह राणा का पलटवार, आगरा में बवाल के आसार