बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके आगरा स्थित आवास पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। लखनऊ में सपाइयों ने अटल चौक पर प्रदर्शन कर सरकार पर दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाया।
सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हमले का मामला अब संसद से लेकर सड़क तक गरमा गया है। गुरुवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन जब सभापति ने इसकी मंजूरी नहीं दी, तो नाराज विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
दरअसल, सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने हाल ही में संसद में राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके आगरा स्थित आवास पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। लखनऊ में सपाइयों ने अटल चौक पर प्रदर्शन कर सरकार पर दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाया।
वहीं, अपना दल (कमेरावादी) की नेता एवं विधायक डॉ. पल्लवी पटेल भी सड़क पर उतरीं। उन्होंने दलित सांसद पर हमले के विरोध में डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और जुलूस निकालकर विधानसभा की ओर बढ़ने लगीं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो बल प्रयोग कर 200 कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. पल्लवी पटेल को हिरासत में ले लिया। अब यह मुद्दा राजनीतिक तूल पकड़ चुका है, जहां एक तरफ विपक्ष इसे दलित उत्पीड़न बता रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इस पूरे मामले पर अभी तक चुप्पी साधे हुए है।
Related Items
अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हंगामा, काली स्याही और टायर फेंके
पहलगाम हमला: सिंधु जल समझौते तोडा, पाकिस्तान दूतावास बंद, 48 घंटे में निकासी के आदेश
पहलगाम आतंकी हमला 2025: आतंक की नई पटकथा