ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, सभी बच्चे सुरक्षित

News360Now | उत्तर प्रदेश | 138

स्कूल के डायरेक्टर रितिन ने बताया कि बस जैसे ही डीमार्ट से गौर सिटी की ओर बढ़ रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने अचानक ओवरटेक किया। उससे बचने के प्रयास में बस चालक ने स्टीयरिंग घुमा दिया, जिससे बस डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में केवल चालक को हल्की चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डीमार्ट से गौर चौक की ओर जा रही ब्लूम पब्लिक स्कूल की एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में करीब 15 से 20 बच्चे सवार थे। अचानक हुए इस टक्कर से बस में चीख-पुकार मच गई, लेकिन सौभाग्यवश किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।

घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों की नोटबुक्स से अभिभावकों के नंबर निकालकर उन्हें हादसे की जानकारी दी गई। जैसे ही खबर परिजनों को मिली, वे घबराए हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।  पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया। बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली और अपने बच्चों को साथ लेकर घर लौट गए।

स्कूल के डायरेक्टर रितिन ने बताया कि बस जैसे ही डीमार्ट से गौर सिटी की ओर बढ़ रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने अचानक ओवरटेक किया। उससे बचने के प्रयास में बस चालक ने स्टीयरिंग घुमा दिया, जिससे बस डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में केवल चालक को हल्की चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और बस की तकनीकी जांच भी की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।