नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में विभिन्न पदों पर भर्ती, 21 अप्रैल तक करें आवेदन

Vishal Singh | नौकरी | 262

इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से नोएडा मेट्रो ऑफिस में जमा किया जाना चाहिए। ईमेल या हाथ से डिलीवरी द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने 2025 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से नोएडा मेट्रो ऑफिस में जमा किया जाना चाहिए। ईमेल या हाथ से डिलीवरी द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

रिक्त पदों का विवरण:
असिस्टेंट मैनेजर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट) – 01 पद

असिस्टेंट मैनेजर (प्रॉपर्टी बिजनेस) – 01 पद

सेक्शन इंजीनियर (सिविल एंड ट्रैक) – 02 पद

असिस्टेंट मैनेजर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) – 01 पद

असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) – 01 पद

सेक्शन इंजीनियर (रोलिंग स्टॉक) – 04 पद

सेक्शन इंजीनियर (सिगनलिंग एंड टेलीकॉम) – 03 पद

सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 02 पद

सीनियर सेक्शन इंजीनियर/सेक्शन इंजीनियर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट) – 01 पद

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (प्रॉपर्टी बिजनेस) – 01 पद

रिवेन्यू इंस्पेक्टर – 03 पद

फायर सेफ्टी इंस्पेक्टर – 01 पद

चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के ज्ञान, कौशल, अनुभव, योग्यता और शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए अपने मूल दस्तावेज और प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।

वेतनमान :
असिस्टेंट मैनेजर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट, प्रॉपर्टी बिजनेस, आईटी, फाइनेंस) – ₹50,000-₹1,60,000

सेक्शन इंजीनियर (सिविल एंड ट्रैक, रोलिंग स्टॉक, सिगनलिंग एंड टेलीकॉम, इलेक्ट्रिकल) – ₹40,000-₹1,25,000

सीनियर सेक्शन इंजीनियर/सेक्शन इंजीनियर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट) – ₹40,000-₹1,45,000

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (प्रॉपर्टी बिजनेस) – ₹46,000-₹1,45,000

रिवेन्यू इंस्पेक्टर – ₹46,000-₹1,45,000

फायर सेफ्टी इंस्पेक्टर – ₹40,000-₹1,25,000

प्रोविजनल पीरियड:
चयनित उम्मीदवारों को प्रोविजनल पीरियड से गुजरना होगा और इस्तीफा देने से पहले तीन महीने की नोटिस अवधि पूरी करनी होगी।

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि: 21 अप्रैल 2025  ( ऑफिसियल वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करें )

इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।