प्राधिकरण ने अच्छेजा गांव के खसरा नंबर 1420 और 1421 पर बसाई जा रही 'रामायणम' कॉलोनी को अवैध घोषित कर ध्वस्त कर दिया। पूर्व में नोटिस जारी करने के बावजूद कॉलोनाइजर निर्माण कर रहे थे, जिसे अब पूरी तरह हटा दिया गया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अच्छेजा गांव में चार हजार वर्गमीटर में फैले अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाया। इस जमीन की अनुमानित कीमत 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सख्त निर्देशों के तहत कार्रवाई
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसडीएम जितेंद्र गौतम, तहसीलदार पुष्पा यादव, एसीपी दीक्षा और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। 6 जेसीबी और 2 डंपर की मदद से 3 घंटे में निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
बिना अनुमति निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने चेतावनी दी कि बिना प्राधिकरण की स्वीकृति निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने जनता से अवैध कॉलोनियों में निवेश न करने की अपील की।
रामायणम विला पर भी कार्रवाई
प्राधिकरण ने अच्छेजा गांव के खसरा नंबर 1420 और 1421 पर बसाई जा रही 'रामायणम' कॉलोनी को अवैध घोषित कर ध्वस्त कर दिया। पूर्व में नोटिस जारी करने के बावजूद कॉलोनाइजर निर्माण कर रहे थे, जिसे अब पूरी तरह हटा दिया गया। इस कार्रवाई से प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया कि ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Related Items
गृह मंत्रालय ने 500 रुपये के नकली नोट पर देश में जारी किया ‘हाई अलर्ट’!
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, सभी बच्चे सुरक्षित
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसाइटियों में गंदे पानी से हड़कंप, 200 से ज्यादा लोग बीमार