मेंटेनेंस हेड हेमंत राणा ने बताया कि रामनवमी पर भंडारे का आयोजन किया गया था, और आशंका है कि उसे खाने के बाद भी कुछ लोग बीमार हुए हों। उन्होंने कहा कि पानी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट का इंतजार है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी सहित कई हाउसिंग सोसाइटियों में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप मच गया है। दूषित पानी के सेवन से उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायतों के बीच 200 से अधिक लोगों के बीमार होने का दावा किया जा रहा है।
अजनारा होम्स सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि घरों में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। सोसाइटी के मेंटेनेंस हेड हेमंत राणा ने बताया कि रामनवमी पर भंडारे का आयोजन किया गया था, और आशंका है कि उसे खाने के बाद भी कुछ लोग बीमार हुए हों। उन्होंने कहा कि पानी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट का इंतजार है।
इको विलेज-1 में भी गंदे पानी की सप्लाई की वजह से लोगों के बीमार होने की खबरें सामने आई हैं। इसके अलावा पंचमुखी अपार्टमेंट, हवेलिया वेंसलिया, अरिहंत गार्डन जैसी अन्य सोसाइटीज़ में भी इसी तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासियों ने प्राधिकरण और मेंटेनेंस टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है और प्रभावित इलाकों में पानी की जांच और जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
क्या कहता है प्रशासन?
अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। निवासियों की मांग: सोसाइटी में टंकी की सफाई, वाटर टेस्टिंग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और वैकल्पिक साफ पानी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए।
Related Items
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, सभी बच्चे सुरक्षित
ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर बुलडोजर, 8 करोड़ की जमीन मुक्त
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में विभिन्न पदों पर भर्ती, 21 अप्रैल तक करें आवेदन