बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सेना के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला किया, जिसमें 7 सैनिकों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। इसमें 90 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सेना के काफिले पर रविवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 7 सैनिकों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी इलाके में हुआ। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए 90 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब सेना का काफिला ताफ्तान की ओर जा रहा था। काफिले में सेना की सात बसें और दो अन्य वाहन शामिल थे। हमलावरों ने एक आईईडी से लदे वाहन को काफिले की एक बस से टकरा दिया, जिससे भीषण विस्फोट हुआ। यह एक आत्मघाती हमला बताया जा रहा है।
हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सेना ने नोशकी और आसपास के क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं। पाकिस्तान में लगातार हो रहे आतंकी हमलों से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
Related Items
अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हंगामा, काली स्याही और टायर फेंके
पाकिस्तान सरकार का एक्स अकाउंट किया गया ब्लॉक
पहलगाम हमला: सिंधु जल समझौते तोडा, पाकिस्तान दूतावास बंद, 48 घंटे में निकासी के आदेश