अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन को हर छोटे-बड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसको लेकर भारत में विपक्ष ने राजनीती करना शुरू कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के यूट्यूब चैनल पर एक विशेष पॉडकास्ट इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने जीवन, आरएसएस, हिंदू राष्ट्र, महात्मा गांधी, चीन, पाकिस्तान, अमेरिका के साथ संबंधों और गुजरात दंगों पर विस्तार से चर्चा की।
तीन घंटे 17 मिनट का इंटरव्यू, कई मुद्दों पर बेबाक राय
तीन घंटे 17 मिनट के इस पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने अपनी व्यक्तिगत यात्रा से लेकर राजनीतिक विचारधारा तक पर खुलकर बात की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर अपनी राय रखते हुए इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़कर देखा।
चीन, पाकिस्तान और अमेरिका पर क्या बोले पीएम मोदी?
अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने भारत-चीन संबंधों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर विचार साझा किए। पाकिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर उन्होंने शांति और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि आतंकवाद पर भारत की नीति कड़ी ही रहेगी।
अमेरिका से भारत के रिश्तों को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और रणनीतिक साझेदारी पर आधारित संबंध हैं। इसके अलावा, उन्होंने गुजरात दंगों पर भी विस्तार से चर्चा की और इस मुद्दे को लेकर उठने वाले सवालों पर स्पष्टता देने की कोशिश की।
कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- ‘मीडिया से डरते हैं पीएम’
पीएम मोदी के इस इंटरव्यू पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, "जो व्यक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया का सामना करने से डरता है, उसने एक दक्षिणपंथी विचारधारा वाले विदेशी पॉडकास्टर से बात की है।"
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
पीएम मोदी के इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कुछ लोग इसे मोदी की स्पष्टवादिता और वैश्विक पहुंच का प्रमाण मान रहे हैं, तो कुछ इसे सुनियोजित मीडिया रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं।
Related Items
AMU: यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी को किया याद,मौलान आजाद लाइब्रेरी में रखे उनके दस्तावेज-तस्वीरों की लगी प्रदर्शन
पाकिस्तान सरकार का एक्स अकाउंट किया गया ब्लॉक
पहलगाम हमला: सिंधु जल समझौते तोडा, पाकिस्तान दूतावास बंद, 48 घंटे में निकासी के आदेश