अभिलेखों के अनुसार, यह भूमि संख्या 1704 (नवीन परती) और 1706 (गंगारेत) के नाम पर दर्ज है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने पक्की बाउंड्री वॉल बनवा ली थी और एक फीट से अधिक नींव भरवा कर कब्जा कर रखा था।
कानपूर के गंगाघाट क्षेत्र के जाजमऊ चौकी स्थित इकलाख नगर में शनिवार को अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन का बुलडोजर गरज उठा। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने 38 करोड़ रुपये मूल्य की 19 बीघा सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया।
अभिलेखों के अनुसार, यह भूमि संख्या 1704 (नवीन परती) और 1706 (गंगारेत) के नाम पर दर्ज है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने पक्की बाउंड्री वॉल बनवा ली थी और एक फीट से अधिक नींव भरवा कर कब्जा कर रखा था। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। दिलचस्प बात यह रही कि जिन लोगों ने कब्जा किया था, वे कार्रवाई के समय मौके पर नहीं पहुंचे। इस कार्रवाई में एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, एआरओ प्रशांत नायक, तहसीलदार सदर अर्सलानाज, राजस्व, सर्वे लेखपाल व कानूनगो सहित पूरी प्रशासनिक टीम मौजूद रही।
प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सरकारी जमीनों पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि आगे और भी अवैध कब्जों पर बुलडोजर चल सकता है।
Related Items
एएमयू में मंदिर निर्माण के समर्थन में उतरीं भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे पत्र
ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर बुलडोजर, 8 करोड़ की जमीन मुक्त
फरीदाबाद में चला बुलडोजर: 259 अवैध मकानों पर निगम की कार्रवाई, मंडियों को मिला अल्टीमेटम