फरीदाबाद के खोरी गांव में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन लिया। बुलडोजर चलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 259 कच्चे-पक्के मकानों को गिरा दिया गया।
खोरी गांव में तीन साल पहले भी नगर निगम ने बड़े स्तर पर तोड़फोड़ की थी, लेकिन इसके बावजूद फिर से अवैध निर्माण शुरू हो गए थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने कार्रवाई का फैसला लिया। वही नगर निगम ने अब शहर में कचरा निस्तारण को लेकर भी सख्त रुख अपना लिया है। बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी और अनाज मंडी को अल्टीमेटम दिया गया है कि वे अपने स्तर पर कचरा प्रबंधन करें।
तीन साल बाद दोबारा हुई कार्रवाई
खोरी गांव में तीन साल पहले भी नगर निगम ने बड़े स्तर पर तोड़फोड़ की थी, लेकिन इसके बावजूद फिर से अवैध निर्माण शुरू हो गए थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने कार्रवाई का फैसला लिया। मंगलवार को नगर निगम का दस्ता भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान मौजूद रहे।
छुटपुट विरोध, फिर भी नहीं रुका बुलडोजर
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम ने दो अर्थमूवर मशीनों की मदद से अवैध निर्माण जमींदोज कर दिए। इस कार्रवाई का नेतृत्व सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह और नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने किया।
अब कचरा संकट पर निगम का बड़ा फैसला
नगर निगम ने अब शहर में कचरा निस्तारण को लेकर भी सख्त रुख अपना लिया है। बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी और अनाज मंडी को अल्टीमेटम दिया गया है कि वे अपने स्तर पर कचरा प्रबंधन करें। नगर निगम के पास अभी तक कोई स्थायी कचरा निस्तारण प्लांट नहीं है, जिससे कचरे को मुजेड़ी प्लांट या प्रतापगढ़ में डंप किया जाता रहा है। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद अब निगम ने सरकारी विभागों को भी नोटिस भेजा है।
खुले में कचरा डंप किया तो होगी कार्रवाई
नगर निगम का सख्त संदेश: अवैध निर्माण और कचरा प्रबंधन पर अब कोई रियायत नहीं! नगर निगम ने साफ कर दिया है कि 100 किलोग्राम से ज्यादा कचरा उत्पन्न करने वाले विभाग और मंडियां अपने कचरे का खुद निस्तारण करें। निगम ने सुझाव दिया कि इससे ऑर्गेनिक खाद या गैस बनाई जाए, ताकि शहर में कचरे के पहाड़ न खड़े हों। यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो निगम सख्त कार्रवाई करेगा।
Related Items
काली राख ने छीनी खुशियां, कुंवारे बैठे हैं इस गांव के युवा
करकी गांव की तीन बहनों ने रचा इतिहास, एक साथ बनीं यूपी पुलिस सिपाही
ग्रेटर नोएडा के सोरखा गांव में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर