भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत के प्रत्यर्पण की कोशिश तेज़

Vishal Singh | बड़ी खबर | 91

मेहुल चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी, दोनों पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप है। ये घोटाला साल 2018 में सामने आया था, जिसके बाद दोनों देश छोड़कर फरार हो गए थे।

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक के आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को आखिरकार बेल्जियम में दबोच लिया गया है। इस गिरफ्तारी को भारत की जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ऑल इंडिया रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरफ्तारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के आग्रह पर की गई है। वहीं, पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि चोकसी को शनिवार को हिरासत में लिया गया।

मेहुल चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी, दोनों पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप है। ये घोटाला साल 2018 में सामने आया था, जिसके बाद दोनों देश छोड़कर फरार हो गए थे।

चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

सूत्रों के मुताबिक, भारत की प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI मिलकर अब चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही हैं। सरकार चाहती है कि उसे भारत लाकर कानून के दायरे में लाया जाए और धोखाधड़ी का हिसाब लिया जाए। चोकसी की गिरफ्तारी से एक बार फिर भारत की फाइनेंशियल फ्राॅड्स के खिलाफ कार्रवाई तेज़ होती दिख रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या चोकसी को जल्द ही भारत लाया जा सकेगा।