गृह मंत्रालय ने 500 रुपये के नकली नोट पर देश में जारी किया ‘हाई अलर्ट’!

Vishal Singh | बड़ी खबर | 144

गृह मंत्रालय के अनुसार, हाल में बरामद नकली नोटों में गांधी जी की तस्वीर, बाईं ओर का रजिस्टर पैटर्न, और बारीक छपाई इतनी सटीक है कि पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। इन नोटों को अत्याधुनिक प्रिंटिंग तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे इनका कागज, रंग और डिज़ाइन लगभग असली नोट जैसा प्रतीत होता है।

भारत में इस समय नकली नोटों की खेप की मौजूदगी देखकर गृह मंत्रालय ने एक अलर्ट जारी किया है, जिसमे आम आदमी को 500 रूपये के नोटों पर नज़र रखने और नकली प्रतीत होने पर तुरंत सूचित करने के लिए कहा गया है। बताया गया है की इन नोटों को अत्याधुनिक प्रिंटिंग तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे इनका कागज, रंग और डिज़ाइन लगभग असली नोट जैसा प्रतीत होता है। जिसे पहली नज़र में कोई भी नकली नहीं बता सकता है। 

बिलकुल असली जैसे है, नकली नोट !
गृह मंत्रालय के अनुसार, हाल में बरामद नकली नोटों में गांधी जी की तस्वीर, बाईं ओर का रजिस्टर पैटर्न, और बारीक छपाई इतनी सटीक है कि पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। इन नोटों को अत्याधुनिक प्रिंटिंग तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे इनका कागज, रंग और डिज़ाइन लगभग असली नोट जैसा प्रतीत होता है।

कैसे करे असली और नकली नोट में पहचान?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अनुसार, असली 500 रुपये के नोट में निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं:

  • सुरक्षा धागा (Security Thread) – यह नोट में खड़ा दिखाई देता है और उसमें 'भारत' और 'RBI' लिखा होता है।
  • जल चिन्ह (Watermark) – गांधी जी का चेहरा और '500' का निशान प्रकाश में देखने पर साफ दिखाई देता है।
  • माइक्रोटेक्स्ट (Microtext) – गांधी जी के चश्मे के पास बहुत छोटा 'RBI' और '500' लिखा होता है।
  • रंग बदलने वाली स्याही – नोट को हल्का झुकाने पर इसकी स्याही का रंग हरे से नीले में बदलता है।

जनता से सावधान रहने की अपील 
गृह मंत्रालय ने जनता से अपील की है कि वे नकदी लेते समय विशेष सतर्कता बरतें। यदि किसी को संदिग्ध 500 रुपये का नोट मिलता है, तो वे तत्काल बैंक या निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करें। नकली नोटों का प्रसार देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

जांच टीम अलर्ट!
नकली नोटों की जांच हेतु भारत सरकार ने बैंक और एटीएमों की सघन जांच शुरू कर दी है।  इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर सुरक्षा एजेंसियों और फॉरेंसिक जांच टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। 500 रुपये के नकली नोटों की यह नई खेप संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। गृह मंत्रालय का यह अलर्ट समय रहते चेतावनी देने का प्रयास है, ताकि आम नागरिक सतर्क रहें और इस वित्तीय जाल में न फंसें। जागरूक बनें, सुरक्षित रहें।