Aligarh Road Accident: ढाबे के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत, दो साल पहले हुए थे पुलिस में भर्ती

News360Now | अलीगढ़ | 15

मृतक राहुल चौधरी मुजफ्फरनगर के ग्राम मुंडभर थाना भूरा कलां निवासी थे। दो साल पहले ही वह पुलिस में भर्ती हुए थे। पिछले साल ही नवंबर में उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी 8 माह की प्रेगनेंट है।

अलीगढ़ के टप्पल थाने में दरोगा राहुल चौधरी 5 अक्टूबर को अलीगढ़-पलवल हाईवे पर बाइक पर सवार होकर ढाबे पर खाना खाने जा रहा थे। ढाबे के पास ही तेज रफ्तार मैजिक लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। लोडर चालक हादसे के बाद वहां से भाग गया। हादसे में घायल दरोगा की कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

हादसे में दरोगा की मौत से परिवार ही नहीं पुलिस विभाग में मातम छा गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लोडर चालक की तलाश में जुट गई है। मृतक राहुल चौधरी मुजफ्फरनगर के ग्राम मुंडभर थाना भूरा कलां के रहने वाले थे। दो साल पहले ही वह पुलिस में भर्ती हुए थे। पिछले साल ही नवंबर में उनकी शादी हुई थी। उनकी पत्नी 8 माह की प्रेगनेंट है।