Aligarh: अन्नपूर्णा भारती से छिना महामंडलेश्वर पद, निरंजनी अखाड़े से किया निष्कासित, गैर जमानती वारंट जारी

News360Now | बड़ी खबर | 14

पुलिस ने अन्नपूर्णा भारती यानी पूजा शकुन पांडेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया है। अगर पूजा शकुर नहीं मिलती है, तो उसकी जमीन-जायदाद भी कुर्क की जा सकती है और उसे भगौड़ा भी घोषित किया जा सकता है।

26 अगस्त को अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर टीवीएस बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या हो गई थी। हत्या का आरोप दो शूटर, अशोक पांडेय और महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती यानी पूजा शकुन पांडे पर लगा था। अशोक पांडेय और दोनों शूटर फजल और आसिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती फरार चल रही थी, उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरी को अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। अन्नपूर्णा भारती से महामंडलेश्वर पद भी छीन लिया गया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि उन्होंने अन्नपूर्णा गिरी को ना तो कभी दीक्षा दी और ना ही वह उनकी शिष्य हैं। उन्हें अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। अब उनका निरंजनी अखाड़े से कोई लेना देना नहीं है।  

पुलिस ने अन्नपूर्णा भारती यानी पूजा शकुन पांडेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया है। अगर पूजा शकुर नहीं मिलती है, तो उसकी जमीन-जायदाद भी कुर्क की जा सकती है और उसे भगौड़ा भी घोषित किया जा सकता है।