जूता चुराई नेग ने तोड़ा एक दूल्हे की शादी का सपना

News360Now | अलग हट के! | 459

कभी जूता चुराई की रस्म हंसी-ठिठोली का हिस्सा मानी जाती थी,
आज वही रस्म एक दूल्हे की ज़िंदगी का सबसे कड़वा सच बन गई।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक शादी तब विवादों में आ गई जब दुल्हन पक्ष ने जूता चुराई के नेग के तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की। लड़के वालों ने इस मांग को गैरवाजिब बताया और सिर्फ 5 हजार देने की बात कही। बात बढ़ी, बहस हुई और देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया। दूल्हा और उसके पिता को कमरे में बंद कर पीटा गया। बाराती सहमे, शादी की रस्में रुक गईं और पुलिस स्टेशन में रिश्तों की नई किस्म की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार हुई।

निकाह तो हुआ था, लेकिन रिश्ता निभाने की शुरुआत विवाद से हुई — जो कभी पूरा नहीं हो सका। दूल्हा अब घर लौट चुका है, लेकिन उसके साथ लौट गई है एक अधूरी शादी की टीस, एक ऐसा सपना जो जूते की कीमत से सस्ता साबित हो गया।

इस घटना ने एक बार फिर समाज के सामने वो सवाल खड़ा कर दिया है, क्या रिश्तों में अब नेग ज़रूरी है या इज़्ज़त? क्या परंपराएं अब व्यापार बन चुकी हैं? और क्या हम उन रस्मों में रिश्ते ढूंढ़ने लगे हैं, जिनमें पहले सिर्फ प्यार होता था? शादी का सपना टूट गया | जूते रह गए, मगर साथ नहीं जुड़ पाया।