नई कीमतें आज आधी रात से प्रभाव में आ जाएंगी, यानी उपभोक्ताओं को अगली रिफिल के लिए 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।
देश की आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर एक और बड़ा झटका लगा है। अब एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले गैस सिलेंडर और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है।
इस संबंध में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैस वितरण कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में संशोधन करते हुए यह बढ़ोतरी की है। मंत्री पुरी ने स्पष्ट किया कि यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य श्रेणी के ग्राहकों, दोनों पर लागू होगी।
नई कीमतें आज आधी रात से प्रभाव में आ जाएंगी, यानी उपभोक्ताओं को अगली रिफिल के लिए 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। इस बढ़ोतरी के बाद आम जनता की रसोई का बजट और ज्यादा गड़बड़ा सकता है, क्योंकि पहले से ही आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरकार की इस घोषणा के बाद विपक्षी दलों और उपभोक्ताओं के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और विरोध प्रदर्शन की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
Related Items
Aligarh News: पीएम सूर्य घर योजना पर सीडीओ सख्त, अधूरे काम 10 दिन में पूरे करने के दिए निर्देश
गृह मंत्रालय ने 500 रुपये के नकली नोट पर देश में जारी किया ‘हाई अलर्ट’!
एएमयू में मंदिर निर्माण के समर्थन में उतरीं भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे पत्र