उत्तराखंड का नाम भी उत्तर प्रदेश 2 कर दीजिए-अखिलेश यादव

Vishal Singh | राजनीति | 112

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महापुरुषों से प्रेरणा लेकर स्थानों के नाम परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है।  

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते सोमवार को राज्य में 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की। सरकार के इस फैसले पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान तंज कसते हुए कहा, "उत्तराखंड का नाम भी उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए।"

मुख्यमंत्री धामी के अनुसार, उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों के नाम इस प्रकार बदले गए हैं:

हरिद्वार जनपद:
औरंगजेबपुर → शिवाजी नगर
गाजीवाली → आर्य नगर
चांदपुर → ज्योतिबा फुले नगर
मोहम्मदपुर जट → मोहनपुर जट
खानपुर कुर्सली → अंबेडकर नगर
इंदरीशपुर → नंदपुर
खानपुर → श्री कृष्णपुर
अकबरपुर फाजलपुर → विजयनगर

देहरादून जनपद:
मियांवाला → रामजी वाला
पीरवाला → केसरी नगर
चांदपुर खुर्द → पृथ्वीराज नगर
अब्दुल्ला नगर → दक्ष नगर

नैनीताल जनपद:
नवाबी रोड → अटल मार्ग
पनचक्की से आईटीआई मार्ग → गुरु गोवलकर मार्ग

उधमसिंह नगर:
नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी → कौशल्या पुरी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह फैसला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के इस कदम का जहां कई लोग समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ विपक्षी दल इसे राजनीतिक एजेंडा बता रहे हैं। राज्य में जगहों के नाम बदलने के इस निर्णय पर जनता और राजनीतिक दलों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।