रामजीलाल सुमन ने कहा, "हमारी लड़ाई उन लोगों से है जो मुसलमानों को बाबर की औलाद कहते हैं। जबकि हर संकट की घड़ी में मुसलमानों ने इस देश के लिए वही प्रेम दिखाया है जो किसी भी हिंदू ने किया है। उनका आदर्श बाबर नहीं, बल्कि सूफी संत और पैग़ंबर मोहम्मद हैं।"
यदि तुम ये कहोगे कि हर मस्जिद के नीचे एक मंदिर है, तो हमें ये कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे एक बौद्ध मठ है। गड़े मुर्दे मत उखाड़ो और यदि उखाड़ोगे तो भारी पड़ जाएग। ये कहना है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का, जो की सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
संबोधन के दौरान उन्होंने बिना किसी संगठन का नाम लिए आगामी 19 अप्रैल को अखिलेश यादव के आगरा आगमन को लेकर हुंकार भरते हुए कहा, "मैदान तैयार है, दो-दो हाथ हो जाएं। मोहल्लों में किया जा रहा उकसावेपूर्ण प्रचार खतरनाक है। यदि धार्मिक स्थलों को लेकर उकसावे की राजनीति की जाएगी, तो इतिहास की परतें भी खुलेंगी।"
मुस्लिम समुदाय की भूमिका को सराहा
रामजीलाल सुमन ने कहा, "हमारी लड़ाई उन लोगों से है जो मुसलमानों को बाबर की औलाद कहते हैं। जबकि हर संकट की घड़ी में मुसलमानों ने इस देश के लिए वही प्रेम दिखाया है जो किसी भी हिंदू ने किया है। उनका आदर्श बाबर नहीं, बल्कि सूफी संत और पैग़ंबर मोहम्मद हैं।"
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए पूछा, "अगर जेल जाना पड़े तो जाओगे?" इस पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समर्थन व्यक्त किया।
चीन पर भी साधा निशाना, करणी सेना को दी चुनौती
सुमन ने भारत-चीन सीमा विवाद का जिक्र करते हुए करणी सेना पर तंज कसा और कहा, "चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। जो लोग वीरता की बातें करते हैं, उन्हें सरहद पर जाकर देश की रक्षा करनी चाहिए, नहीं तो उनकी वीरता केवल दिखावा है।"
संविधान बचाने की ली शपथ
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा निषाद ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता ही संविधान और आरक्षण की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा, "हम शपथ लेते हैं कि संविधान को बचाने के लिए हर संघर्ष में आगे रहेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार हिंसा की राजनीति करती है।" महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा, "संविधान हमारे लिए संजीवनी है। लेकिन वर्तमान शासन में दलितों के साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है।"
नितिन कोहली ने दी संविधान बचाने की अपील
सपा प्रदेश सचिव नितिन कोहली के आवास पर भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा, "संविधान हमें जीने का अधिकार देता है। समाज में समानता लाने के लिए इसे हर हाल में सुरक्षित रखना जरूरी है।" इस अवसर पर राजीव पोद्दार, राहुल शाक्य, मुवीन खान, कपिल गोयल, बाबूलाल प्रधान, प्रियंका सिंह चौहान, सुरेश चंद सोनी और मनीष जाटव समेत कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए।
Related Items
अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हंगामा, काली स्याही और टायर फेंके
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर बोले एएमयू में अगर मंदिर बनेगा तो वहां फ्री में करूंगा कथा
एएमयू में मंदिर निर्माण के समर्थन में उतरीं भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे पत्र