मेरठ मर्डर मिस्ट्री का खौफनाक साजिश का सच

Vishal Singh | बड़ी खबर | 106

बेटी पीहू ने अपने पिता से वीडियो कॉल कराने की जिद पकड़ ली। बार-बार पिता की बात करने की फरमाइश सुनकर मुस्कान आखिरकार टूट गई और उसने अपनी मां को सच बता दिया। इसके बाद मां और पिता उसे लेकर सीधे ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे, 

मेरठ में दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ, जिसमें पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की नृशंस हत्या कर दी। यह खौफनाक साजिश नवंबर में ही रच दी गई थी, लेकिन वारदात को अंजाम 3 मार्च की रात दिया गया।

हत्या की साजिश: जब प्रेम बना खौफनाक जुर्म
साल 2023 में सौरभ लंदन चला गया था, जहां वह एक बेकरी में काम कर रहा था। पासपोर्ट की मियाद खत्म होने पर उसने अपनी पत्नी मुस्कान को बताया कि वह जल्द ही भारत लौट रहा है। इसी दौरान मुस्कान ने अपने स्कूल के प्यार साहिल शुक्ला से यह बात साझा की। दोनों ने मिलकर सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

खौफनाक रात: जब इंसानियत कांप उठी
3 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ के खाने में नींद की दवाई मिला दी। जब वह गहरी नींद में सो गया, तो रात 1 बजे मुस्कान ने साहिल को घर बुलाया। दोनों ने पहले बीयर पी और फिर खौफनाक खेल शुरू हुआ। साहिल ने मुस्कान से कहा कि वह चाकू को सौरभ के सीने पर रखे और दबाए। मुस्कान के ऐसा करते ही चाकू अंदर धंस गया। इसके बाद साहिल ने कई बार चाकू से वार किए और सौरभ की हत्या कर दी।

शरीर के टुकड़े और खौफनाक सफर
हत्या के बाद दोनों ने शव को बाथरूम में ले जाकर उसके हाथ और गर्दन को अलग कर दिया। मुस्कान ने ब्लिंकिट से बैग मंगवाया और शव के टुकड़ों को उसमें डाल दिया। पहले बेड के बॉक्स में छिपाने के बाद साहिल उसे अपने घर ले गया। अगले दिन दोनों ने कबाड़ी बाजार से एक बड़ा ड्रम और सीमेंट खरीदा और सौरभ के शव को उसमें डालकर सीमेंट से सील कर दिया। हत्या के बाद दोनों बिना किसी डर के शिमला, मनाली और कसोल घूमने चले गए।

बेटी की जिद और गुनाह का पर्दाफाश
इस खौफनाक जुर्म से बेखौफ मुस्कान जब घूमने से वापस लौटी, तो उसकी बेटी पीहू ने अपने पिता से वीडियो कॉल कराने की जिद पकड़ ली। बार-बार पिता की बात करने की फरमाइश सुनकर मुस्कान आखिरकार टूट गई और उसने अपनी मां को सच बता दिया। इसके बाद मां और पिता उसे लेकर सीधे ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे, जहां मुस्कान और साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने सीमेंट से भरे ड्रम से सौरभ का शव बरामद किया।

गिरफ्तारी और सजा
पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान अधिवक्ताओं ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। अदालत ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया। इस मर्डर मिस्ट्री ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया और यह साबित कर दिया कि जब प्रेम अंधा हो जाए, तो वह इंसान को राक्षस बना सकता है।