दादों थाना पुलिस ने मडराक थाना से संपर्क कर लिया है। औपचारिकताओं के बाद दोनों को मडराक पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा, जहां आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला अब एक नए मोड़ पर आ गया है। 6 अप्रैल को अपनी ही बेटी के होने वाले पति के साथ फरार हुई महिला और उसका "दामाद" आज 16 अप्रैल को दोपहर 2 बजे खुद दादों थाने पहुंच गए। दोनों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे यह सनसनीखेज मामला फिर से चर्चा में आ गया है।
मां-बेटी का रिश्ता शर्मसार
पूरा मामला मडराक थाना क्षेत्र का है, जहां शिवानी नामक युवती की शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन शादी से पहले ही उसकी मां उसी युवक के साथ फरार हो गई जिससे उसकी शादी तय थी। इस घटना से पूरे परिवार को गहरा झटका लगा था। खासकर युवती शिवानी को, जिसकी मां ने ही उसके सपनों को तोड़ दिया।
दामाद बना प्रेमी, सास बनी प्रेमिका
यह मामला उस वक्त और चर्चित हो गया जब फरार जोड़ी की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिशें दीं, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। आखिरकार, 10 दिन बाद यानी 16 अप्रैल को दोनों खुद दादों थाने पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस को पहले से थी लोकेशन की भनक
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मडराक थाना पुलिस लगातार इन दोनों की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। संभावना है कि पुलिस दबाव बढ़ने के कारण ही दोनों ने खुद थाने आकर सरेंडर करने का रास्ता चुना।
परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
महिला के पति ने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा आक्रोश जताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह एक योजनाबद्ध धोखा है, जिसमें उनकी पत्नी ने पूरे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला दी। वहीं, पीड़ित बेटी शिवानी भी अभी मानसिक रूप से बेहद आहत है।
अगला कदम: मडराक पुलिस को सौंपे जाएंगे आरोपी
दादों थाना पुलिस ने मडराक थाना से संपर्क कर लिया है। औपचारिकताओं के बाद दोनों को मडराक पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा, जहां आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
Related Items
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: प्रो. आदम मलिक खान इस्लामिक स्टडीज विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
Aligarh Road Accident: ढाबे के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत, दो साल पहले हुए थे पुलिस में भर्ती
अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हंगामा, काली स्याही और टायर फेंके