शेर सिंह राणा ने चेतावनी देते हुए कहा की "मैं तिहाड़ जेल से फरार होकर काबुल से पृथ्वीराज चौहान की मिट्टी लाया था। वहां बाबर की कब्र भी है। अगर सुमन को बाबर से इतना प्रेम है तो उन्हें वहां का रास्ता अच्छे से मालूम है, मैं उसे वहां छोड़कर आऊंगा।
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के महाराणा सांगा पर दिए गए बयान से उपजे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा और शेर सिंह राणा के बयानों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
करणी सेना की चेतावनी: "आओ आगरा, पत्थरबाजों से मिलेंगे!"
बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन के आगरा स्थित आवास के बाहर जमकर हंगामा किया था, तोड़फोड़ और पथराव भी हुआ था। इस हिंसा के बाद, अब ओकेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी कर एक और ऐलान कर दिया है।
क्या कहा ओकेंद्र राणा ने?
उन्होंने फेसबुक पर "टीम ओकेंद्र राणा हरियाणा" नामक आईडी से वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लिखा है- "आओ आगरा, चलो आगरा, 12 अप्रैल को महाराणा सांगा की जयंती मनाएंगे। पत्थरबाजों से भी मिलेंगे। हम गद्दार नहीं, हकदार हैं इस देश के। मैं माफ भी कर देता, मगर चोट मेरे पूर्वजों के बलिदानों को लगी है।" इस पोस्ट के बाद पुलिस की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि 12 अप्रैल को आगरा में बड़े बवाल की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन सोशल मीडिया पर नज़र बनाए हुए है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुट गया है।
शेर सिंह राणा की धमकी: "बाबर के प्रेमियों को वहीं छोड़ आऊंगा!"
करणी सेना के बवाल के बीच, राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने भी रामजीलाल सुमन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शेर सिंह राणा ने चेतावनी देते हुए कहा की "मैं तिहाड़ जेल से फरार होकर काबुल से पृथ्वीराज चौहान की मिट्टी लाया था। वहां बाबर की कब्र भी है। अगर सुमन को बाबर से इतना प्रेम है तो उन्हें वहां का रास्ता अच्छे से मालूम है, मैं उसे वहां छोड़कर आऊंगा। साथ ही जो भी बाबर को आदर्श मानते हैं, उन्हें भी बाबर की कब्र तक छोड़ने के लिए तैयार हूं।"
प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर निगरानी
करणी सेना और शेर सिंह राणा के बयानों के बाद आगरा पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और किसी भी भड़काऊ बयान पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। अब देखना होगा कि 12 अप्रैल को आगरा में माहौल कैसा रहेगा और प्रशासन इस उबाल को कैसे संभालेगा!
Related Items
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी: छात्र संघ चुनाव को लेकर सपाईयों ने दिया ज्ञापन, घोषणा न होने पर दी यह चेतावनी
Aligarh Road Accident: ढाबे के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत, दो साल पहले हुए थे पुलिस में भर्ती
अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हंगामा, काली स्याही और टायर फेंके