शनि देव की पूजा से जीवन की बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं। शनिवार को शनि देव की विशेष पूजा का दिन है। शनि देव जी की आरती से पूरा दिन मंगलमय रहता है।
शनि देव जी सूर्य के पुत्र हैं और न्याय के देवता हैं। शनि देव नवग्रहों में से एक हैं। शनि देव को मंदा, कपिलाक्क्षा और सौरी भी कहते हैं। शनि देव की पूजा से जीवन की बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं। शनिवार को शनि देव की विशेष पूजा का दिन है। शनि देव जी की आरती से पूरा दिन मंगलमय रहता है।
यहां पढ़ें शनि देव जी की आरती
जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।
सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥
जय जय श्री शनि देव
क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥
जय जय श्री शनि देव
मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥
जय जय श्री शनि देव
देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥
जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।
Related Items
Aligarh Road Accident: ढाबे के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत, दो साल पहले हुए थे पुलिस में भर्ती
Hanuman Chalisa Path In Hindi: श्री हनुमान चालीसा का पूरा पाठ हिंदी, जय हनुमान ज्ञान गुन सागर
खाटू श्याम जी आरती हिंदी में