खाटू श्याम जी को कलियुग के भगवान कहा जाता है। यह आरती श्रद्धा, विश्वास और समर्पण की प्रतीक है।
खाटू श्याम जी की आरती कब की जाती है ?
कैसे की जाती है आरती?
कहां की जाती है आरती?
खाटू श्याम जी की आरती क्यों की जाती है?
खाटू श्याम जी को कलियुग के भगवान कहा जाता है। यह आरती श्रद्धा, विश्वास और समर्पण की प्रतीक है।
आरती करने से: भक्तों के दुख, दरिद्रता और रोग मिटते हैं। मन को शांति और आत्मिक बल प्राप्त होता है। श्याम बाबा का कृपा-पात्र बनने का सौभाग्य मिलता है।
खाटू श्याम जी की आरती :-
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
रतन जड़ित सिंहासन,
सिर पर चंवर ढुरे ।
तन केसरिया बागो,
कुण्डल श्रवण पड़े ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
गल पुष्पों की माला,
सिर पार मुकुट धरे ।
खेवत धूप अग्नि पर,
दीपक ज्योति जले ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
मोदक खीर चूरमा,
सुवरण थाल भरे ।
सेवक भोग लगावत,
सेवा नित्य करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
झांझ कटोरा और घडियावल,
शंख मृदंग घुरे ।
भक्त आरती गावे,
जय-जयकार करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
जो ध्यावे फल पावे,
सब दुःख से उबरे ।
सेवक जन निज मुख से,
श्री श्याम-श्याम उचरे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
श्री श्याम बिहारी जी की आरती,
जो कोई नर गावे ।
कहत भक्त-जन,
मनवांछित फल पावे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
जय श्री श्याम हरे,
बाबा जी श्री श्याम हरे ।
निज भक्तों के तुमने,
पूरण काज करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
Related Items
Hanuman Chalisa Path In Hindi: श्री हनुमान चालीसा का पूरा पाठ हिंदी, जय हनुमान ज्ञान गुन सागर
आरती कुंजबिहारी की हिंदी में
सरस्वती माता की आरती हिंदी में