MPESB शिक्षक भर्ती 2025: 10,758 पदों पर आवेदन शुरू, जानिए पूरी जानकारी

Vishal Singh | नौकरी | 214

इस भर्ती के तहत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के पद भरे जाएंगे, जिनमें खेल, संगीत, गायन, वादन, नृत्य और विषय शिक्षक शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च 2025 से 17 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 10,758 शिक्षकों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के पद भरे जाएंगे, जिनमें खेल, संगीत, गायन, वादन, नृत्य और विषय शिक्षक शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च 2025 से 17 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं:

  1. माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल, संगीत, गायन, वादन)
  2. प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन, वादन, नृत्य)
  3. माध्यमिक शिक्षक (जनजातीय विभाग के अंतर्गत)प्राथमिक शिक्षक (जनजातीय विभाग के अंतर्गत)

शैक्षणिक योग्यता

  1. माध्यमिक शिक्षक (विषय): MPTET पास, B.Ed या D.El.Ed डिग्री/डिप्लोमा
  2. वर्ग 2 विषय शिक्षक: संबंधित विषय में स्नातक (B.A/B.Sc) + B.Ed/D.Ed
  3. वर्ग 3 और अन्य पद: 12वीं/ स्नातक + संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 10 मार्च 2025
  • अंतिम तिथि: 17 मार्च 2025

कैसे करें आवेदन?

  • MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • शिक्षक भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें
  • आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें
  • फीस जमा करें और आवेदन फाइनल सबमिट करें
  • प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें

अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो MPESB शिक्षक भर्ती 2025 आपके लिए शानदार मौका है। जल्दी आवेदन करें और अपने करियर को नई दिशा दें! 

MPESB की आधिकारिक वेबसाइट : Click Here