29 जनवरी 1780 में जेम्स आगस्टस हिक्की ने कोलकाता में बंगाल गजट समाचार पत्र का प्रकाशन कर भारत में समाचार पत्र प्रकाशन की शुरुआत की थी। आज हिक्की के समाचार पत्र प्रकाशन की परंपरा पर चलते हुए देश में अनेकों समाचार पत्रों का प्रकाशन हो रहा है।
मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में भारतीय समाचार पत्र दिवस मनाया गया। भारत में समाचार-पत्रों का गौरवशाली अतीत और वर्तमान परिदृश्य विषय पर विचार गोष्ठी हुई।
विभागाध्यक्ष डा. संतोष गौतम ने कहा कि 29 जनवरी 1780 में जेम्स आगस्टस हिक्की ने कोलकाता में बंगाल गजट समाचार पत्र का प्रकाशन कर भारत में समाचार पत्र प्रकाशन की शुरुआत की थी। उन्होंने बताया कि आज हिक्की के समाचार पत्र प्रकाशन की परंपरा पर चलते हुए देश में अनेकों समाचार पत्रों का प्रकाशन हो रहा है।
डीपीआरओ प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकार आज भी निष्पक्षता व निर्भीकता से अपना दायित्व निभा रहे हैं। संचालन करते हुए मनीषा उपाध्याय ने अतीत के प्रमुख पत्रकारों के भारतीय पत्रकारिता में योगदान पर विचार व्यक्त किये । पत्रकार योगेश कौशिक ने वर्तमान पत्रकारिता एवं उसकी चुनौतियों पर विचार रखे।
मयंक जैन ने अखबार प्रकाशन और उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, दीपशिखा, यश, विकास, रामेंद्र व युवराज ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान लवकुश, शुभा, आदित्य, नरेंद्र, रितिका, सोमी, पूजा, क्षमा, आद्रिका, ममता, शिवम आदि मौजूद रहे।
Related Items
Mangalaytan University: अकादमिक परिषद की बैठक, शैक्षणिक गुणवत्ता-नवाचार और शोध उत्कृष्टता पर हुआ मंथन
Aligarh News: पीएम सूर्य घर योजना पर सीडीओ सख्त, अधूरे काम 10 दिन में पूरे करने के दिए निर्देश
Aligarh News:पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार, भेजी जेल