एक महिला अपनी बेटी की शादी से नौ दिन पहले ही अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है,
ये सच है की प्यार अंधा होता है और उम्र की कोई सीमा नहीं जानता। लेकिन यह भी याद रखना चाहिए कि परिवार की भावनाओं का सम्मान करना और विश्वास को बनाए रखना हर रिश्ते की नींव होती है। इस न्यूज़ में हम आपको एक ऐसा वाकया सुना रहे है जो आपको रिश्तो पर विश्वास न करने को मजबूर कर देंगे।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसे सुनकर लोग दंग रह गए हैं। यहां एक महिला अपनी बेटी की शादी से नौ दिन पहले ही अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, और लोग इसे 'सास भी कभी दुल्हन थी' का नया एपिसोड कह रहे हैं।
प्रेम कहानी का आरंभ
कहानी की शुरुआत तब हुई जब दामाद महोदय शादी की तैयारियों के बहाने अक्सर ससुराल आने लगे। घरवालों को लगा कि वह जिम्मेदार और परिवार के प्रति समर्पित हैं, लेकिन असल में वह सासू मां के साथ 'अतिरिक्त कक्षाओं' में व्यस्त थे। दामाद ने सास को एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया, जिसे देखकर सबने सोचा कि वह तकनीक के प्रति जागरूक हैं, लेकिन असल में यह 'लव कनेक्शन' का साधन बन गया।
भागने की योजना
शादी से नौ दिन पहले, सास और दामाद ने मिलकर 'शॉपिंग' का बहाना बनाया और घर से निकल गए। परिवारवालों ने सोचा कि वे शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, लेकिन जब घंटों बाद भी वापस नहीं आए और फोन स्विच ऑफ मिला, तो सबके होश उड़ गए। जब अलमारी खोली गई, तो पता चला कि गहने और ढाई लाख रुपये नकद भी गायब हैं। अब यह साफ हो गया कि सास और दामाद ने 'घर से भागकर घर बसाने' की योजना बना ली है।
सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और चुटकुले की बाढ़ आ गई है। किसी ने लिखा, "अब सास-बहू के झगड़े का नया स्तर: सास ही दूल्हा ले उड़ी!" तो किसी ने कहा, "यह तो 'कभी सास भी दुल्हन थी' का रियलिटी शो बन गया।"
पुलिस की कार्रवाई
परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, और अब पुलिस सास-दामाद की इस 'रोमांटिक जोड़ी' की तलाश में जुटी है। देखना यह है कि यह प्रेम कहानी आगे क्या मोड़ लेती है और क्या सास-बहू के रिश्तों की नई परिभाषा लिखी जाएगी।
Related Items
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: प्रो. आदम मलिक खान इस्लामिक स्टडीज विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हंगामा, काली स्याही और टायर फेंके
सास-दामाद के बाद, समधन-समधी ने तोड़ी सामाजिक मर्यादाओं की दीवार, घर से भागे