क्या अब रिश्ते सिर्फ नाम भर के रह गए हैं? क्या हवस और बेवफाई के लिए कोई भी हद पार की जा सकती है? एक मासूम पति की जान इतनी सस्ती कैसे हो गई?
एक बार फिर रिश्तों की हत्या हो गई… और इस बार कातिल कोई बाहर का नहीं, बल्कि उसी घर की बहू निकली। मेरठ में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने फिर से "मेरठ कांड" की यादें ताजा कर दी हैं। इस बार नीला ड्रम नहीं, बल्कि जिंदा सांप को सहारा बनाया गया, और पति की हत्या को एक हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। लेकिन सच ज्यादा देर छिप नहीं पाया।
फिर हुई रिश्तों की हत्या
घटना बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव की है, जहां रहने वाला अमित रोज़ की तरह मेहनत कर रात को घर लौटा और अपने बिस्तर पर सो गया। लेकिन अगली सुबह वो जिंदा नहीं था — उसकी लाश चारपाई पर पड़ी थी और पास में एक जिंदा सांप बैठा था। गांववालों ने तुरंत मान लिया कि "सांप ने डंस लिया होगा", और पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल हुए, लोगों ने अफसोस जताया… लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सब उलट दिया।
पत्नी ही निकली पति की कातिल
जांच में सामने आया कि अमित की पत्नी रविता का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और अमित उनके रास्ते का कांटा बन गया था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस जांच में पता चला कि रविता और उसके प्रेमी ने अमित का गला दबाकर मार दिया। फिर सपेरे से जिंदा सांप खरीदा। शव के पास सांप छोड़कर कहा गया कि "नींद में सांप ने डंस लिया"।
सोशल मीडिया पर वीडियो भी फैलाए, ताकि प्लान पर यकीन हो जाए। लेकिन डॉक्टरों ने साफ बताया कि अमित की मौत सांप के डंस से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है।
गिरफ्तार हुई पत्नी और प्रेमी
जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, पुलिस हरकत में आ गई। पूछताछ में रविता ने सारा सच उगल दिया। प्रेमी भी हिरासत में है और दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
समाज के लिए बड़ा सवाल?
क्या अब रिश्ते सिर्फ नाम भर के रह गए हैं? क्या हवस और बेवफाई के लिए कोई भी हद पार की जा सकती है? एक मासूम पति की जान इतनी सस्ती कैसे हो गई? इस "कांड" ने फिर से जता दिया कि जब प्यार की जगह फरेब ले ले, तो सबसे नज़दीकी रिश्ता भी सबसे ख़तरनाक दुश्मन बन सकता है।
Related Items
38 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त, प्रशासन ने गिराए अवैध निर्माण
हार्ट अटैक नहीं, हत्या थी: पोस्टमार्टम में पकड़ी गयी लालची बीवी
काली राख ने छीनी खुशियां, कुंवारे बैठे हैं इस गांव के युवा