Aligarh News:पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार, भेजी जेल
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी: छात्र संघ चुनाव को लेकर सपाईयों ने दिया ज्ञापन, घोषणा न होने पर दी यह चेतावनी
Aligarh Road Accident: ढाबे के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत, दो साल पहले हुए थे पुलिस में भर्ती
Aligarh: अन्नपूर्णा भारती से छिना महामंडलेश्वर पद, निरंजनी अखाड़े से किया निष्कासित, गैर जमानती वारंट जारीमनोज संतोषी का पार्थिव शरीर आज रात अलीगढ़ से होते हुए उनके अंतिम संस्कार स्थल रामघाट, बुलंदशहर ले जाया जाएगा। उन्होंने "भाभीजी घर पर हैं" में अलीगढ़ के सुमित सराफ और संजय माहेश्वरी को अभिनय का मौका भी दिया था।
टेलीविजन के लोकप्रिय शो भाभीजी घर पर हैं, हप्पू की उलटन-पलटन, जीजा जी छत पर हैं और मैडम मैं आइ कम इन जैसे हास्य धारावाहिकों से लोगों को हंसाने वाले मशहूर लेखक मनोज संतोषी अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनका 23 मार्च को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
अलीगढ़ से खास लगाव, आज निकलेगी अंतिम यात्रा
मनोज संतोषी का पार्थिव शरीर आज रात अलीगढ़ से होते हुए उनके अंतिम संस्कार स्थल रामघाट, बुलंदशहर ले जाया जाएगा। उनके करीबी संजय माहेश्वरी ने बताया कि संतोषी का अलीगढ़ से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने अपने लोकप्रिय धारावाहिक भाभीजी घर पर हैं में अलीगढ़ के सुमित सराफ और संजय माहेश्वरी को अभिनय का मौका भी दिया था।
हास्य से भरपूर कहानियों से दर्शकों को गुदगुदाने वाले मनोज संतोषी की यह अंतिम यात्रा उनके चाहने वालों के लिए भावुक कर देने वाली होगी। कई बार अलीगढ़ आने वाले संतोषी अब इस शहर से हमेशा के लिए विदा ले रहे हैं।
Related Items
भारतीय सिनेमा के 'भारत कुमार' मनोज कुमार का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, अलीगढ़ का दबदबा मनोज ने मारी बाजी
डा. तसद्दुक हुसैन के निधन पर शोक सभा का आयोजन