अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग में सेवानिवृत शिक्षक डा. तसद्दुक हुसैन के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन कला संकाय में किया गया जिसमें उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग में सेवानिवृत शिक्षक डा. तसद्दुक हुसैन के निधन पर आज एक शोक सभा का आयोजन प्रगतिशील लेखक संघ अलीगढ़ इकाई जनवादी लेखक संघ एवं जनसंस्कृति मंच द्वारा कला संकाय में किया गया जिसमें उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
डा. तसद्दुक हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम आसिम सिद्दीकी ने कहा कि उनकी जीवन यात्रा में विकलांगता कभी आड़े नहीं आई और हर कार्य को दृष्टि रखने वाले लोगों के समान ही सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि डा. तसद्दुक हुसैन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत थे और रचनात्मक कार्यों के लिए सदैव प्रोत्साहित करते रहते थे।
प्रो. आसिम ने कहा कि सेवानिवृति के बाद भी वह शैक्षणिक कार्यों से जुड़े रहे और सहित्य व शायरी में उनकी दिलचस्पी अंतिम समय तक बरकरार रहीं। उन्होंने बताया कि मशहूर हिन्दी फिल्म में अभिनेता नसीर द्वारा निभाई गई भूमिका भी प्रो. तसद्दुक के जीवन से कहीं न कहीं प्रभावित थी।
उन्होंने कहा कि डा. तसद्दुक हुसैन ने समाज को दिखाया कि कैसे एक दृष्टिबाधित व्यक्ति शैक्षणिक, सामाजिक व साहित्य में अपना योगदान दे सकता है।
अंत में उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
Related Items
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: प्रो. आदम मलिक खान इस्लामिक स्टडीज विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
अलीगढ़:यातायात नियमों का पालन न करने वालों के समक्ष प्रकट हुए ''यमराज'', किया जागरूक
अलीगढ़: वीडियोग्राफर्स एसोसियेशन का वार्षिक समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न