बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, इस बार टोपर में अलीगढ के मनोज ने बाजी मारी है, टॉप 10 मैरिट सूची में अलीगढ़ के पांच अभ्यर्थी शामिल
UP B.Ed JEE Result 2024 यूपी बीएड के उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। आज 25 जून 2024 को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पिछले दिनों संपन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित शिवाजी पुरम के सामने कमल सरोवर के मनोज कुमार ने टॉप किया है।
मनोज ने 400 में से 344.67 अंक पाकर बीएड टॉप किया है, टॉप-10 की सूची में अलीगढ़ के पांच अभ्यर्थी शामिल हैं।
इनमें पांचवें नंबर पर गोधा की कुमारी दीक्षा, छठवें नंबर पर आंबेडकर कालोनी की अंजली राय, नौवें नंबर पर जलाली की हर्षिता वाष्णेय और दसवें नंबर पर अकराबाद के नगला झम्मन के आवेश कुमार शामिल हैं।
Related Items
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: प्रो. आदम मलिक खान इस्लामिक स्टडीज विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
Aligarh News: पीएम सूर्य घर योजना पर सीडीओ सख्त, अधूरे काम 10 दिन में पूरे करने के दिए निर्देश
Aligarh News:पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार, भेजी जेल