विज्ञान संकाय की छात्रा कृतिका कौशल ने 500 में से 493 अंक हासिल कर विश्वविद्यालय की टॉपर बनीं।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 12वीं) परीक्षा सत्र 2024-25 के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें छात्राओं ने शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा जमाकर शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञान संकाय की छात्रा कृतिका कौशल ने 500 में से 493 अंक हासिल कर विश्वविद्यालय की टॉपर बनीं। ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम से एएमयू गर्ल्स स्कूल की रिम्शा ज़फर खान ने 491 अंक पाकर दूसरा और सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की जोया बशीर ने 490 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
तीनों प्रमुख स्ट्रीम — विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी — की संयुक्त मेरिट सूची में लड़कियों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर नारी शक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
स्ट्रीम-वार टॉपर्स:
विज्ञान: कृतिका कौशल (493 अंक) टॉपर रहीं। उनके बाद अर्हमा फातिमा और सैयद अयान रज़ा (दोनों 488 अंक) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इफरा खबीर (485 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं।
वाणिज्य: आयशा सिदरा (478 अंक) ने पहला स्थान हासिल किया। याशिका और दुष्यंत शर्मा (दोनों 475 अंक) दूसरे स्थान पर रहे, जबकि नाहिद रिज़वान और आश्रय वार्ष्णेय (466 अंक) तीसरे स्थान पर रहे।
मानविकी: रिम्शा ज़फर खान टॉपर रहीं, जोया बशीर दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि विभा बल्यान ने 489 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुजीबुल्लाह जुबेरी के अनुसार, इस वर्ष कुल 3091 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें 1386 छात्राएं और 1705 छात्र शामिल थे। छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
Related Items
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: प्रो. आदम मलिक खान इस्लामिक स्टडीज विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हंगामा, काली स्याही और टायर फेंके
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, सभी बच्चे सुरक्षित