मधु भाटिया को 45 हजार रुपये की रिश्वत एरियर के भुगतान के लिए लेते हुए गिरफ्तार किया, पीड़ित कर्मचारी 8 महीने से काट रहा था सीएम ऑफिस के चक्कर
आगरा विजिलेंस सेक्टर की टीम ने हाथरस सीएमओ कार्यालय की वरिष्ठ सहायक मधु भाटिया को शुक्रवार को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उन्होंने नेत्र परीक्षण अधिकारी का रुका वेतन दिलाने के नाम पर रकम की मांग की थी। पीड़ित कर्मचारी 8 महीने से भटक रहा था। मुकदमे में सीएमओ को भी नामजद किया गया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि किला मढ़ैया, मुरसान, हाथरस निवासी ननकेश कुमार विमल ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत की थी। वह नेत्र परीक्षण अधिकारी हैं और सीएचसी मुरसान में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मधु भाटिया ने एरियर के भुगतान के लिए 45 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। कहा था कि 40 हजार रुपये सीएमओ डा. मंजीत सिंह और 5 हजार वह खुद लेंगी। इस पर टीम से जांच कराई गई। मामला सही निकला।
Related Items
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: प्रो. आदम मलिक खान इस्लामिक स्टडीज विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
Aligarh News: पीएम सूर्य घर योजना पर सीडीओ सख्त, अधूरे काम 10 दिन में पूरे करने के दिए निर्देश
Aligarh News:पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार, भेजी जेल