फिर ठप हुई यूपीआई सेवा: तकनीकी खराबी से लाखों ट्रांजैक्शन फेल

News360Now | काम की खबर | 122

बीते दो हफ्तों में तीसरी बार है जब इस तरह की समस्या सामने आई है। इससे पहले 26 मार्च और 2 अप्रैल को भी ट्रांजैक्शन फेल होने की शिकायतें आई थीं।

शनिवार को देशभर में UPI यूजर्स को पेमेंट फेल होने की समस्या का सामना फिर से करना करना पड़ा। तकनीकी गड़बड़ी के कारण UPI सेवा कुछ समय के लिए बाधित रही, जिससे लाखों लेन-देन असफल हो गए। यह बीते दो हफ्तों में तीसरी बार है जब इस तरह की समस्या सामने आई है। इससे पहले 26 मार्च और 2 अप्रैल को भी ट्रांजैक्शन फेल होने की शिकायतें आई थीं।

डाउनडिडेक्टर के अनुसार, शनिवार सुबह 11:30 बजे के बाद से UPI से जुड़ी समस्याएं लगातार रिपोर्ट हो रही थीं। इस बीच NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने तकनीकी दिक्कतों को स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम समाधान में जुटी है और हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।

UPI, जो IMPS पर आधारित है, भारत का सबसे लोकप्रिय और तेज़ डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन चुका है। मार्च 2025 में इसका कुल ट्रांजैक्शन मूल्य 24.77 लाख करोड़ रुपये रहा, जो फरवरी के मुकाबले 12.7% अधिक है। हालांकि, बार-बार हो रही तकनीकी समस्याएं यूजर्स के भरोसे को प्रभावित कर रही हैं और डिजिटल अर्थव्यवस्था की रफ्तार को भी झटका दे रही हैं।