सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म आरोपी को पुलिस मेडिकल के बाद कोर्ट ले जाते समय चौकी इंचार्ज की पिस्टल छीनकर पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।
हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के एक गांव से दुष्कर्म का मामला सामने आया है , जिसमे गाँव की पोखर किनारे दूसरे समुदाय के एक युवक ने सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए लोगों ने बाजार बंद एक धार्मिक स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, तब जाकर भीड़ शांत हुई।
दुष्कर्म आरोपी को जब पुलिस मेडिकल के बाद कोर्ट ले जा रही थी, तब आरोपी ने चौकी इंचार्ज की पिस्टल छीनकर पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Items
सपा सांसद पर हमले का मामला संसद में गूंजा, विपक्ष का हंगामा और लखनऊ में प्रदर्शन
भाजपा ने जातिगत अंकगणित या समीकरण बिठाते हुए, 70 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए
हाथरस में ग्रीन हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू