कटरा में शराब पीने पर ओरी की बढ़ेंगी मुश्किलें, कसेगा कानूनी शिकंजा

Vishal Singh | मनोरंजन | 122

माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल का प्रवेश द्वार है, वहां शराब और मांसाहार पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इस प्रतिबंध के बावजूद होटल में शराब के साथ पार्टी किए जाने से स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बॉलीवुड पार्टियों में अक्सर एक्ट्रेसस के साथ अक्सर दिखने वाला एक शख्स, जिसका नाम ओरी है। एक नयी मुसीबत में फंस गया है। बता दें की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओरी, जिसका असली नाम ओरहान अवतरामनी है, एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। 15 मार्च को उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में टेबल पर शराब की बोतलें रखी हुई थीं, जिससे कटरा में शराब पर लगे प्रतिबंध को लेकर बहस छिड़ गई है।

कटरा में शराब और मांसाहार पर पूरी तरह से प्रतिबंध
गौरतलब है कि कटरा, जो माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल का प्रवेश द्वार है, वहां शराब और मांसाहार पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इस प्रतिबंध के बावजूद होटल में शराब के साथ पार्टी किए जाने से स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
ओरी का यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने धार्मिक स्थल की मर्यादा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया, तो कुछ ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन और पुलिस की क्या है प्रतिक्रिया?
वायरल वीडियो के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह देखा जा रहा है कि शराब होटल में कैसे लाई गई और क्या इसमें होटल प्रबंधन की कोई भूमिका थी।

क्या ओरी पर होगी कार्रवाई?
अभी तक ओरी या होटल प्रबंधन की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। लेकिन अगर जांच में नियमों का उल्लंघन साबित होता है, तो होटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है और ओरी पर भी कानूनी शिकंजा कस सकता है। क्या धार्मिक स्थलों पर इस तरह की घटनाओं को रोका जाना चाहिए? अपनी राय हमें कमेंट में बताएं!