बारिश के दौरान उत्पन्न जल भराव के संबंध में बीडीओ, ईओ, नगर निगम के स्तर से तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए: डीएम अलीगढ

Dr. Bhishm Vrat Yadav | अलीगढ़ | 122

एआर कोपरेटिव, क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा बैठक से अनुपस्थित रहने एवं धनराशि का सदुपयोग न वाले 05 एडीओ और खण्ड प्रेरकों का वेतन रोकने और डीडीयू सीएमएस को हॉस्पिटल परिसर में रात्रि निवास करने के निर्देश दिए गए

 

जिलाधिकारी विशाख अय्यर की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित होने वाली विकास योजनाओं के सबंध में माह अगस्त को आधार बनाकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद को समय से मिले। जनशिकायत निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, कार्यालयों एवं विभिन्न दिवसों पर प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जाँच शिकायतकर्ता की उपस्थिति में की जाए और उसके भी हस्ताक्षर लिए जाएं। शिकायत निस्तारण आख्या अपलोड करने में गंभीरता एवं सावधानी बरती जाए। 
     
बैठक में कुल 72 परियोजनाओं की समीक्षा की गई। सहायक निबन्धक सहकारिता कृष्ण कुमार एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव सिंह द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने और 5वें वित्त आयोग की धनराशि खर्च न करने में सबसे नीचे के पाँच एडीओ और सबंधित खण्ड प्रेरकों का सितंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, सीएमओ डॉ नीरज त्यागी, पीडी डीआरडीए भाल चंद त्रिपाठी, डीडीओ आलोक आर्य, उप कृषि निदेशक यशराज सिंह समेत विकास विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।