इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य कार्यक्रमों में नामांकन के लिए नए सिरे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने सोमवार को शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य कार्यक्रमों में नामांकन के लिए नए सिरे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की. विश्वविद्यालय के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इग्नू में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''जुलाई 2023 के सभी कार्यक्रमों के लिए नए सिरे से प्रवेश की प्रक्रिया आज से शुरू हुई। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना संसद द्वारा पारित अधिनियम के तहत 1985 में हुई. यह विश्वविद्यालय सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा और स्नातक की डिग्री प्रदान करता है. सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का अनुपालन करते हैं।
साभार- https://ndtv.in/
Related Items
IGNOU Admission: जनवरी 2026 सत्र के लिए एडमिशन शुरू, 31 जनवरी तक भरे जाएंगे फॉर्म
Aligarh News: पीएम सूर्य घर योजना पर सीडीओ सख्त, अधूरे काम 10 दिन में पूरे करने के दिए निर्देश
Aligarh News:पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार, भेजी जेल