सीडीओ ने सभी बीडीओ एवं जिलास्तरीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि जिले के कार्यालयों, विद्यालयों व जन सेवा केन्द्रों पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य के अन्तर्गत डिजिटल युग में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत यह नितान्त आवश्यक है कि नागरिकों, छात्र-छात्राओं व सरकारी अधिकारियों को साइबर हमलों व खतरों से खुद को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में पर्याप्त जानकारी हो। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के साथ-साथ आम नागरिकों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि उक्त के क्रम में भारत सरकार द्वारा इस वर्ष के अभियान का विषय ’’साइबर सुरक्षित भारत’’(SatarkNagrik) रखा गया है, जिसके माध्यम से साइबर सुरक्षा के लिए सम्पूर्ण देश को सम्मिलित करते हुए एक दृृष्टिकोण अपनाया गया है। शासन द्वारा अक्टूबर माह में सार्वजनिक, निजी क्षेत्र एवं आम नागरिकों को जागरूक व सतर्क करते हुए देश को साइबर सुरक्षित बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। नवीनतम साइबर अपराधों के रुझानों के बारे में जानकारी देना सम्मिलित है जैसे- यूपीआई घोटाले, नेट बैंकिंग धोखाधड़ी, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, निवेश या लॉटरी घोटाले, नौकरी घोटाले, ई-कॉमर्स धोखाधड़ी, सोशल मीडिया घोटाले, डिजिटल गिरफ्तारी वसूली घोटाले, फिशिंग घोटाले, साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग गतिविधियों को सार्वजनिक अभियानों, कार्यशालाओं व जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जाना है।
सीडीओ ने छात्र-छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता की जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जैसे- पहचान की चोरी, फ़िशिंग घोटाला, सोशल मीडिया घोटाला, गेमिंग ऐप घोटाला, ऑनलाइन डेटिंग ऐप घोटाला, ई-कॉमर्स घोटाला नौकरी घोटाला, डिजिटल गिरफ्तारी या जबरन वसूली घोटाला रैनसमवेयर हमला के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों व कॉलेजों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के महत्व व सुरक्षित ऑनलाइन उपायों के बारे में शिक्षित किया जा सके।
सीडीओ ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त के क्रम में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जागरूकता कार्यक्रम आरम्भ करें और गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से सेन्टर फॉर ई-गर्वेनूस, यू0पी0 की ई-मेल आई0डी0- ceglko.up@gmail.comपर शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Related Items
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: प्रो. आदम मलिक खान इस्लामिक स्टडीज विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
Aligarh News: पीएम सूर्य घर योजना पर सीडीओ सख्त, अधूरे काम 10 दिन में पूरे करने के दिए निर्देश
Aligarh News:पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार, भेजी जेल