सीएसआईआर नेट 25 जून से

Dr. Bhishm Vrat Yadav | काम की खबर | 185

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा की घोषणा की, साइंस प्रोग्राम के पांच पेपर की परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से कराएगा

नई दिल्ली ज्वॉइंट सीएसआईआर- यूजीसी नेट की जून-2024 की परीक्षा 25 से 27 जून के बीच कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा की घोषणा कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। एनटीए इस परीक्षा में साइंस प्रोग्राम के पांच पेपर की परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से कराएगा । एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परीक्षा में रसायन विज्ञान, पृथ्वी-वायुमंडलीय और महासागर व ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान के पेपर शामिल हैं। तीन घंटे की इस परीक्षा में 200 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे।