जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह और ध्रुव जुरैल बांके बिहारी के दर्शन को पहुंचे, उन्होंने श्री बांके बिहारी की पूजा आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया
वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और ध्रुव जुरैल ने बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सेवायतों ने विधिवत पूजा कराई। उनके साथ सेल्फी लेने वाले लोगों की भीड़ लग गई। जिम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह और ध्रुव जुरैल बांके बिहारी के दर्शन को पहुंचे।
दोनों खिलाड़ी गुरुवार की सुबह मथुरा के वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री बांके बिहारी की पूजा आराधना कर आशीर्वाद की कामना की। मंदिर में सेवायतों ने क्रिकेटरों को विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। इसके बाद प्रसाद स्वरूप बासुंरी भेंट की। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने देखा तो उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। इस दौरान भाजपा नेता योगेश द्विवेदी के पुत्र अंश द्विवेदी भी साथ में मौजूद रहे।
Related Items
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: प्रो. आदम मलिक खान इस्लामिक स्टडीज विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
Aligarh News: पीएम सूर्य घर योजना पर सीडीओ सख्त, अधूरे काम 10 दिन में पूरे करने के दिए निर्देश
Aligarh News:पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार, भेजी जेल