बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

News360Now | शिक्षा | 142

BSEB ने कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल लाखों छात्रों ने परीक्षा दी थी और अब उनके इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "Bihar Board Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि किसी भी तकनीकी दिक्कत के आने पर वे थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें। वहीं, टॉपर्स की लिस्ट और मेरिट सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी।