आर्यन अपने दोस्तों के साथ खड़ा होकर बतला रहा था। तभी बाइक पर दो लोग आए और बाइक से उतर कर आर्यन के गोली मार दी। घायल आर्यन को मेडिकल ले जाया गया, जहां देर रात उसे मृत घोषित कर दिया।
अलीगढ़ के सुरक्षा विहार कालोनी में रहने वाले अधिवक्ता ब्रजेश सारस्वत का पुत्र आर्यन इंग्राहम स्कूल का छात्र था। 7 अक्टूबर को वह जिम करने गया। आर्यन अपने दोस्त मोहित शर्मा से मिलने देहली गेट की आदर्श नगर कालोनी गया। वह अपने दोस्तों के साथ खड़ा होकर बतला रहा था। तभी बाइक पर दो लोग आए और बाइक से उतर कर आर्यन के गोली मार दी। घायल आर्यन को मेडिकल ले जाया गया, जहां देर रात उसे मृत घोषित कर दिया।
आर्यन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गोली सीने में हड्डी के सहारे फंसी थी। दिल के पास लगी गोली से फेंफड़ा भी फट गया और खून बह गया था। शनिवार को आर्यन का शव घर पहुंचा। सुबह नुमाइश मैदान स्थित शमशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले अभिजीत व रवि के बीच बाइक पर न बैठाने पर झगड़ा हुआ। इसी बात पर दोनों में किरन पैलेस पर झगड़ा हुआ और रवि संग मारपीट की। इसके बाद रवि व अन्य ने अभिजीत को पीटा। आर्यन इस मामले में प्रमुख था। अभिजीत ने हत्या करना स्वीकारा है।
Related Items
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: प्रो. आदम मलिक खान इस्लामिक स्टडीज विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
Aligarh News: पीएम सूर्य घर योजना पर सीडीओ सख्त, अधूरे काम 10 दिन में पूरे करने के दिए निर्देश
Aligarh News:पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार, भेजी जेल