राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आईआईएमटी महाविद्यालय में सम्बंधित महाविद्यालयों में नाक मूल्यांकन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आईआईएमटी महाविद्यालय में सम्बंधित महाविद्यालयों में नाक मूल्यांकन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आइ.क्यू.ए.सी.प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर शुभनेश गोयल ,प्रोफेसर पंकज वार्ष्णेय,प्रोफेसर अंजना , डिजिशक्ति के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सुधीर रावत ,संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर एस.के.एन.सिंह तथा महाविद्यालय के नोडल प्रभारी डॉ० सुदीप तिवारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभारी डॉ० सुदीप तिवारी ने सभी अतिथयों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोफेसर शुभनेष गोयल ने आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के गठन करते हुए मूल्यांकन कराने पर जोर दिया। प्रोफेसर सुधीर रावत ने समयानुसार आइशे पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध कराने पर ध्यानाकर्षित किया।
प्रोफेसर पंकज वार्ष्णेय ने नाक साइकिल की अविरतता की महत्ता पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य र्प्रोफेसर एस.के.एन.सिंह ने नाक के सात सोपानो पर विचार व्यक्त किए।
डॉ० सरवत उस्मानी ने अतिथयो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शृष्टी तथा सोनल ने किया इस अवसर पर डॉ० इंदु सिंह,डॉ० अंजू सक्सैना,डॉ० अजिता सिंह, डॉ० मधु चाहर ,डॉ० प्रभात रंजन,डॉ० भीष्मव्रत यादव, कृष्णा गोस्वामी और सभी महाविद्यालय से आये हुए महाविद्यालय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Related Items
अलीगढ़:यातायात नियमों का पालन न करने वालों के समक्ष प्रकट हुए ''यमराज'', किया जागरूक
अलीगढ़: वीडियोग्राफर्स एसोसियेशन का वार्षिक समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न
Aligarh News: पीएम सूर्य घर योजना पर सीडीओ सख्त, अधूरे काम 10 दिन में पूरे करने के दिए निर्देश