आईआईएमटीकॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में पाँच दिवसीय स्काउट गाइड कार्यक्रम की शुरुआत
आईआईएमटी कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में आज पाँच दिवसीय स्काउट गाइड कार्यक्रम की शुरुआत की गई | जिसका शुभारम्भ कॉलेज के प्राचार्य शम्भू के एन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया |
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की ओर से आए स्काउट गाइड शिक्षक प्रेम पाल सिंह ने स्काउट गाइड के शैक्षिक महत्व की जानकारी दी साथ ही स्काउट गाइड की विभिन्न तालियों के बारे में बताया |
इस अवसर पर शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा डा० अंजू सक्सैना, डा० सरवर उस्मानी, डा० अजिता सिंह, डा० सुनील कुमार चौहान, डा० मधु चाहर, डा० सुमन लता गौतम, दीप शिखा, भीष्मव्रत यादव, ऋचा सिंह, कृष्ण कुमार गिरि एवं छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे |
Related Items
अलीगढ़:यातायात नियमों का पालन न करने वालों के समक्ष प्रकट हुए ''यमराज'', किया जागरूक
अलीगढ़: वीडियोग्राफर्स एसोसियेशन का वार्षिक समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न
Aligarh News: पीएम सूर्य घर योजना पर सीडीओ सख्त, अधूरे काम 10 दिन में पूरे करने के दिए निर्देश