अलीगढ़ के तुर्कमान गेट इलाके में किराये के मकान में रहने वाले मजदूर परिवार की छह साल की बच्ची दोपहर से लापता थी। परिजन उसकी खोज में जुटे हुए थे। देर रात बच्ची का शव बरामद किया गया है। बच्ची की हत्या की गई है और दुष्कर्म का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
मजदूर की बच्ची दोपहर से लापता थी। परिवार ने बहुत ढूंढा, पर बच्ची का कहीं पता नहीं चला। देर रात बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का अंदेशा लगाया जा रहा है। आरोपी और उसके दो भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
अलीगढ़ के तुर्कमान गेट इलाके में किराये के मकान में रहने वाले मजदूर परिवार की छह साल की बच्ची दोपहर से लापता थी। परिजन उसकी खोज में जुटे हुए थे। देर रात बच्ची का शव बरामद किया गया है। बच्ची की हत्या की गई है और दुष्कर्म का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र में गुमशुदा बालिका के संबंध में चन्द घण्टे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया। बालिका की हत्या करने वाले पड़ोसी युवक सुआलिन को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। मृतका व युवक सभी एक ही धर्म से हैं और पड़ोसी हैं। सुआलिन के अलावा उसके दो भाई रिजवान व अतीक को भी पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि बच्ची जिस घर में रहती थी, उसके पास वाले मकान की छत मिली हुई हैं। उसकी छानबीन की गई। छत पर बाथरूम से लगता हुआ एक कमरा है, जिसमें बच्ची का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
सीसीटीवी और मौके के हालात को देख तीनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो बड़े भाई ने हत्या करना स्वीकार ली। पुलिस बड़े भाई, दोनों छोटे भाइयों से पूछताछ कर रही है। परिवार जिस मकान में रहता है, उसके दो दरवाजे हैं, एक रोड साइड खुलता है, जबकि दूसरा गली में पड़ोसी के मकान की ओर खुलता है। आरोपी सुआलीन ने बच्ची को दुकान से गुटखा मंगाने के लिए बुलाया था।
आरोपी ने बच्ची की मां से दोपहर बारह बजे से दो बजे के मध्य तक यह कई बार पूछा कि बच्ची कहीं दिखाई नहीं दे रही, कहां गई। इस पर मां ने हर बार यही जवाब दिया कि खेल रही होगी। कहां जाएगी। आरोपी की छोटी बहन से पूछा तो उसने जवाब दिया कि सुबह के वक्त छत पर हम साथ थे। परिवार बच्ची को तलाशने में लगा तो खुद सुआलीन व उसके तीनों भाई भी परिवार के साथ बच्ची को तलाश रहे थे। आरोपी की बहन बताया कि फिर भाई ने उसे बहाने से नीचे भेज दिया। इसके बाद से नहीं पता।
देर रात आरोपी ने हत्या करना स्वीकारते हुए बताया कि उसकी साजिश रात में शव ठिकाने लगाने की थी। इसी मंशा से शव बोरे में बंद किया और मुंह व गलादबाकर उसे मारा था।
Related Items
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: प्रो. आदम मलिक खान इस्लामिक स्टडीज विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
Aligarh News: पीएम सूर्य घर योजना पर सीडीओ सख्त, अधूरे काम 10 दिन में पूरे करने के दिए निर्देश
Aligarh News:पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार, भेजी जेल