दुनियाभर में ईद को लेकर तैयारियां, सबको ईद का चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार

Dr. Bhishm Vrat Yadav | धर्म | 113

सबको ईद के चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार है, मुसलमानों के लिए ईद का त्योहार रोजे के खत्म होने का प्रतीक माना जाता है

दुनियाभर में ईद को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सबको ईद के चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार है। मुसलमानों के लिए ईद का त्योहार रोजे के खत्म होने का प्रतीक माना जाता है।पूरे रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूरज निकलने से लेकर सूरज ढलने तक रोजा रखते हैं। ऐसे में, सबके मन में सवाल है कि भारत में ईद का चांद कब और कहां-कहां दिखाई देगा?

कहां पर कितने बजे दिख सकता है ईद का चांद?माना जा रहा है कि ईद का चांद आज यानी 9 अप्रैल  को दिखाई दे सकता है। जानें कहां कितने बजे दिखेगा चांद?

दिल्ली- 7 :30 PM 
लखनऊ- 7:15 PM
मुंबई- 7:39 PM
बेंगलुरु- 05:34 PM
चंडीगढ़- 06:27 PM
अहमदाबाद- 07:45 PM
हैदराबाद- 07:14 PM
पुणे- 07:34 PM
आगरा- 06:19 PM
पटना- 05:49 PM
चेन्नई- 7:01 PM
नोएडा- 7:32 PM
कोलकाता- 6:38 PM

ईद और चांद के बीच में कनेक्शन क्या है ?

दरअसल, इस्लामिक कैलेंडर चांद पर टिका होता है और सभी त्योहार भी इसी पर निर्भर करते हैं। इस्लामी रूयत-ए-हिलाल (नया चांद देखना) के मुताबिक, अर्धचंद्र को देखना एक धार्मिक प्रक्रिया होती है। नया चांद दिखने पर नए महीने की शुरुआत होती है। रमजान के अंतिम दिन नए चांद को देखने के बाद शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और ईद मनाई जाती है।